जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल

जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल
जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में—कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त: डॉ. राजीव बिंदल

Published:

मंडी।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार 'जनसेवा' के बजाय 'जनता पर बोझ' डालने की नीति पर चल रही है, जिससे हिमाचल का हर वर्ग आज त्रस्त और आक्रोशित है।

डॉ. बिंदल ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और कुशासन के दोहरे वार से गुजर रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए मुख्य बिंदु उठाए बिजली के बढ़े हुए बिल जनता को "करंट" मार रहे हैं और पानी के दामों में वृद्धि ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है।

HRTC के किरायों में बढ़ोतरी और कई महत्वपूर्ण रूटों को बंद करने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। डिपुओं में राशन की भारी कमी है और जो उपलब्ध है, वह बाजार से भी महंगे दामों पर मिल रहा है।

बिंदल ने आर्थिक मोर्चे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि स्टाम्प ड्यूटी, सीमेंट के दाम और एंट्री टैक्स ने व्यापारियों और आम जनता की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार राहत देने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार ने पहले डीजल पर ₹10.40 का वैट लगाया और अब ₹5 प्रति लीटर सेस थोपकर महंगाई को चरम पर पहुँचा दिया है।"

उन्होंने इस स्थिति को "एक तरफ राहत, दूसरी तरफ लूट" करार दिया और इसे कांग्रेस का असली चेहरा बताया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में इस समय माफिया राज, भाई-भतीजावाद और मित्रवाद हावी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और बागवानों के साथ सरासर अन्याय हो रहा है और सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने हक के लिए तरस रहे हैं।

कार्यसमिति की बैठक में भाजपा ने आगामी रणनीति स्पष्ट करते हुए संकल्प लिया है कि जनता के हर मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।हर वर्ग की आवाज बनकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा।

जनता के साथ मिलकर इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।डॉ. बिंदल ने अपने संबोधन का अंत यह कहते हुए किया कि यह लड़ाई अब भाजपा की नहीं बल्कि जनता की लड़ाई बन चुकी है और भाजपा जनता के साथ खड़ी है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें