भगवान मोहल्ला में 30 लाख का सामान राख, जान बचाने को छत पर भागा परिवार

भगवान मोहल्ला में 30 लाख का सामान राख, जान बचाने को छत पर भागा परिवार
भगवान मोहल्ला में 30 लाख का सामान राख, जान बचाने को छत पर भागा परिवार

Published:

मंडी।

नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 12, भगवान मोहल्ला में आज तड़के आग का तांडव देखने को मिला। यहाँ स्थित लेदर पर्स और गिफ्ट आइटम की एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 25 से 30 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह स्वाहा हो गया है।

यह घटना आज सुबह करीब 5:30 बजे पेश आई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दुकान के ऊपर बनी दूसरी मंजिल तक पहुँच गईं। घर के अंदर सो रहे परिवार के सदस्यों को अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में छत की ओर भागना पड़ा।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हरीश शर्मा (जो वर्तमान में स्टॉक लेने के लिए राज्य से बाहर गए हुए हैं)। प्राथमिक दृष्टि में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों में प्रशासन और लापरवाह वाहन चालकों के प्रति भारी रोष देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पोस्ट ऑफिस के पास सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) की गाड़ी समय पर नहीं पहुँच सकी। यदि रास्ता साफ होता, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की डिप्टी मेयर व स्थानीय पार्षद माधुरी कपूर मौके पर पहुँचीं। उन्होंने प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की। वहीं, शहरी चौकी की पुलिस टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर आगामी कार्रवाई और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह बेहद दुखद घटना है। शॉर्ट सर्किट के कारण हरीश शर्मा की दुकान में आग लगी और देखते ही देखते सब कुछ राख हो गया। बेतरतीब पार्किंग की वजह से फायर ब्रिगेड को पहुँचने में देरी हुई, जो एक गंभीर विषय है। प्रभावित परिवार का लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है, हमने प्रशासन से जल्द राहत प्रदान करने का आग्रह किया है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें