कुल्लू: मणिकर्ण की पार्वती घाटी में पंजाब का गैंगस्टर साथियों संग दबोचा, 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

कुल्लू: मणिकर्ण की पार्वती घाटी में पंजाब का गैंगस्टर साथियों संग दबोचा, 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार
कुल्लू: मणिकर्ण की पार्वती घाटी में पंजाब का गैंगस्टर साथियों संग दबोचा, 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

Published:

कुल्लू I

हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में छिपे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन सफल बनाया है। पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ने कुल्लू पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में पंजाब के नामी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर हरप्रीत सिंह और उसके साथी वीरवार को मणिकर्ण पहुँचे थे और यहाँ एक निजी होटल में रुके हुए थे। पंजाब पुलिस को इन आरोपियों के मणिकर्ण में होने की पुख्ता सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें ट्रेस करना शुरू किया। शुक्रवार को जब ये लोग बरशैणी से मणिकर्ण की ओर लौट रहे थे, तो पुलिस ने शिल्ला के पास नाकाबंदी कर इन्हें चारों तरफ से घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है हरप्रीत सिंह (मुख्य गैंगस्टर), राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर, राजबिंद्र, कोमल (महिला साथी), तलविंदर कौर (महिला साथी)।

गैंगस्टर हरप्रीत सिंह पर पंजाब के जंडियाला थाना में बीते 20 अप्रैल को आईपीसी की धारा 109, 3(5) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि हरप्रीत ने फिरौती वसूलने की नीयत से एक व्यक्ति के घर पर गोलीबारी की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए हिमाचल में छिपने आया था।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पंजाब पुलिस ने मणिकर्ण पुलिस के सहयोग से इन आठों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की टीम सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें