PM मोदी का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: बोले- 'हिमाचल की जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकारा'; नीति आयोग की बैठक में मिलेंगे दोनों नेता

Published:

शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने राज्य में हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनावों के नतीजों का हवाला देते हुए दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जहां-जहां भी कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां की जनता उनके कुशासन से पूरी तरह तंग आ चुकी है।

'कांग्रेस की परजीवी पॉलिटिक्स अब नहीं चलेगी'

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भी अब कांग्रेस के कुशासन को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा इससे पहले हरियाणा के निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा और पंजाब के लोगों ने भी चुनाव में कांग्रेस को एक स्पष्ट संदेश दे दिया है।

कांग्रेस की यह 'परजीवी पॉलिटिक्स' अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी देश में केवल अराजकता फैलाकर उसमें अपने लिए राजनीतिक अवसर ढूंढने का काम करती है।

11 जून को दिल्ली में होगी पीएम मोदी और सीएम सुक्खू की मुलाकात

एक तरफ जहां राजनीतिक मोर्चे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ देश के विकास और प्रशासनिक एजेंडे के तहत केंद्र व राज्य सरकार के शीर्ष नेता जल्द ही एक मंच पर होंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 11 जून को नई दिल्ली में प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस हाई-प्रोफाइल बैठक में सीएम सुक्खू विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी से अलग से शिष्टाचार मुलाकात भी होगी।

इन मुख्य मुद्दों पर केंद्र से मदद मांगेंगे मुख्यमंत्री:

मुख्यमंत्री सुक्खू इस दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा संभावित है राज्य में 'आरडीजी' (RDG) बंद होने के कारण बिगड़े हिमाचल के वित्तीय संतुलन को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री पैरवी करेंगे।

सीएम सुक्खू हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से एक बड़े और उदार वित्तीय पैकेज (Financial Help) की गुहार लगाएंगे।

मुख्यमंत्री ने शिमला में सुनीं जनसमस्याएं, आज नारकंडा दौरा

दिल्ली रवानगी से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल में प्रशासनिक कार्यों को गति दे रहे हैं। शनिवार को मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने शिमला में आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने मौके पर ही मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का निपटारा बिना किसी देरी के तुरंत किया जाए। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री का आज (7 जून) शिमला के प्रसिद्ध पयर्टन स्थल नारकंडा जाने का कार्यक्रम भी तय है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें