फार्मेसी ऑफिसर के 18 पदों पर बैचवाइज भर्ती शुरू, 20 अप्रैल तक पंजीकरण का मौका

फार्मेसी ऑफिसर के 18 पदों पर बैचवाइज भर्ती शुरू, 20 अप्रैल तक पंजीकरण का मौका
फार्मेसी ऑफिसर के 18 पदों पर बैचवाइज भर्ती शुरू, 20 अप्रैल तक पंजीकरण का मौका

Published:

ऊना।

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) जॉब ट्रेनी के 18 पदों को बैच आधार (Batch-wise) पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना, अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती विभिन्न श्रेणियों के लिए तय किए गए बैच के अनुसार होगी। इनमें अनारक्षित श्रेणी के 7 पद मार्च 1999 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 2 पद दिसंबर 1999 बैच से, अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में 4 पद मार्च 2004 बैच से,

अनुसूचित जाति की अंत्योदय/वीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2009 बैच से, अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में 2 पद सितंबर 2002 बैच से और अन्य पिछड़ा वर्ग की अंत्योदय/वीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसंबर 2002 बैच से तथा एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में 1 पद दिसंबर 2006 बैच से भरे जाएँगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे पात्र अभ्यर्थी जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में पंजीकृत नहीं है, वे 20 अप्रैल 2026 से पहले अपना नाम ऑनलाइन दर्ज करवा लें।

भर्ती प्रक्रिया, पात्रता या पंजीकरण से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के हेल्पलाइन नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि उनका पंजीकरण अपडेटेड है ताकि बैचवाइज वरिष्ठता के आधार पर उन्हें इस अवसर का लाभ मिल सके।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें