हिमाचल में मौसम का 'यू-टर्न': रोहतांग में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट

हिमाचल में मौसम का 'यू-टर्न': रोहतांग में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट
हिमाचल में मौसम का 'यू-टर्न': रोहतांग में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर मिजाज बदल गया है। जहां ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है, वहीं निचले क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार सुबह से ही कुल्लू और लाहौल घाटी की ऊंची चोटियों सहित रोहतांग दर्रे पर रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। इस ताजा हिमपात के कारण पूरी घाटी शीतलहर की चपेट में है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है। 18 और 19 अप्रैल को भी मौसम खराब रहेगा, हालांकि तीव्रता कुछ कम हो सकती है। 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने और धूप खिलने की उम्मीद है।

बेमौसम बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी ने घाटी के बागवानों को मुश्किल में डाल दिया है। सेब के बगीचों में इन दिनों फ्लोवरिंग (फूल आने) का समय है। ऐसे में खराब मौसम के कारण फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।

मैदानी जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि जनजातीय इलाकों में रात का पारा अभी भी शून्य के करीब है। ऊना में वीरवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, बरठीं में 34.8 डिग्री, कांगड़ा में 33.6, मंडी में 33.0, सुंदरनगर में 32.8, नाहन में 32.3, सोलन में 30.5, चंबा में 30.3, धर्मशाला में 29.0, शिमला में 25.2, कल्पा में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें