छोटा चौक बाजार में बिजली की लाइनों में भड़की भीषण आग, 6 घंटे से अंधेरे में डूबा इलाका

छोटा चौक बाजार में बिजली की लाइनों में भड़की भीषण आग, 6 घंटे से अंधेरे में डूबा इलाका
छोटा चौक बाजार में बिजली की लाइनों में भड़की भीषण आग, 6 घंटे से अंधेरे में डूबा इलाका

Published:

सिरमौर।

जिला मुख्यालय नाहन के व्यस्तम क्षेत्र छोटा चौक बाजार में शुक्रवार तड़के बिजली की लाइनों में अचानक आग भड़कने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े 3 बजे हुई इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तड़के मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, छोटा चौक बाजार में स्थित एक बिजली के पोल पर तारों के जंजाल में अचानक चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि लपटों ने आसपास से गुजर रही अन्य केबलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तड़के हुए इस धमाके और आग की लपटों को देखकर क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।

6 घंटे से बिजली सप्लाई ठप्प, मरम्मत कार्य जारी

इस आगजनी के कारण छोटा चौक समेत आसपास के इलाकों में पिछले 6 घंटे से बिजली गुल है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की टीम सुबह से ही मौके पर डटी हुई है और जली हुई लाइनों को बदलने व सप्लाई सुचारू करने के कार्य में जुटी है। विभाग के अनुसार, पोल पर विद्युत लाइनों के साथ-साथ अन्य संचार कंपनियों की तारों का जाल होने के कारण भी आग तेजी से फैली।

40 हजार का आर्थिक नुकसान

विद्युत बोर्ड के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस अग्निकांड में विभाग को करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। सुबह करीब 3:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तकनीकी खराबी और तारों के ओवरलोड या आपस में टकराने को कारण माना जा रहा है। हमारी टीम मौके पर काम कर रही है और जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें