मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

चम्बा शहर को किया जाए अतिक्रमण मुक्त, हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा ने उठाई मांग

सार

हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा इकाई की मासिक बैठक लक्ष्मण क्लब चम्बा में प्रधान प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

1 मिनट
चम्बा शहर को किया जाए अतिक्रमण मुक्त, हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा ने उठाई मांग

चम्बा: हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा इकाई की मासिक बैठक लक्ष्मण क्लब चम्बा में प्रधान प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार पेंशनरों के लंबित भुगतान नहीं कर रही है। चिकित्सा बिलों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के बावजूद सरकार की चिरनिद्रा भंग नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री की ओर से पेंशनरों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। इस दौरान चम्बा शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन और नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद आरंभ की थी।

लेकिन धरातल पर अतिक्रमण पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि चम्बा शहर में अतिक्रमण पर शिकंजा कसा जाए। इस मौके पर पवन कुमार बेदी, कमल नाथ, कुलदीप, जीवन, परस राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।

इस खबर के विषय

  • Chamba city
  • encroachment-free
  • Him Aanchal Pensioners
  • monthly meeting
  • Prem Singh Bedi
  • Lakshman Club

इस खबर को शेयर करें