नूरपुर
पुलिस जिला नूरपुर में अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग और गश्त के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रक, एक ट्रैक्टर और एक भारी-भरकम L&T मशीन को कब्जे में लेकर कानूनी शिकंजा कसा है।
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत वारिखड्ड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक टाटा ट्रक (PB-35-U-4289) को अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके चलते नियमानुसार माइनिंग चालान काटकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसी तरह, पुलिस चौकी ढांगूपीर (थाना डमटाल) की टीम ने गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध खनन में संलिप्त पाया। पुलिस ने ट्रैक्टर को माइनिंग एक्ट के तहत इम्पाउंड (जब्त) कर लिया है। इस मामले का चालान तैयार कर न्यायिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय JMFC इंदौरा भेजा जाएगा।
खनन माफिया के विरुद्ध एक अन्य कार्रवाई में पुलिस चौकी कोटला (थाना जवाली) की टीम ने कोटला खड्ड क्षेत्र में दबिश दी। यहाँ अवैध खुदाई में लगी एक L&T मशीन को पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया।
एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नूरपुर पुलिस अवैध खनन को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने महत्वपूर्ण आंकड़े साझा करते हुए कहा मार्च महीने तक कुल चालान 185 (जिन्हें कोर्ट भेजा गया है)। क्षेत्र की खड्डों और नदियों को अवैध दोहन से पूरी तरह मुक्त करना।