स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में बदहाली: छौशा गांव में न डॉक्टर, न टीचर और न संडे को पानी; ग्रामीणों ने फूंका सरकार के खिलाफ बिगुल

Published:

सोलन।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के निर्वाचन क्षेत्र से सटे छौशा गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव से त्रस्त ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले चुनावों में सरकार को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में 37 साल पहले यहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोला गया था।

लेकिन आज विडंबना यह है कि अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पास के सायरी अस्पताल में 9 डॉक्टर तैनात हैं, फिर भी छौशा PHC के डॉक्टरों की ड्यूटी बार-बार डेपुटेशन पर दूसरी जगहों पर लगा दी जाती है। डॉक्टर न होने के कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए सोलन, कंडाघाट या शिमला के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे आर्थिक और शारीरिक शोषण हो रहा है।

केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि शिक्षा और पानी के मुद्दे पर भी ग्रामीणों ने सरकार को घेरा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रविवार के दिन गांव में पानी की सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिससे दैनिक कार्य ठप हो जाते हैं।

तहसील के कार्यों के लिए कंडाघाट के बजाय अब ग्रामीणों को ममलीघ जाना पड़ रहा है, जो उनके साथ सीधे तौर पर नाइंसाफी है। स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और इस रूट पर चलने वाली सरकारी बसें अक्सर बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं, जिससे छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी होती है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने दो-टूक शब्दों में कहा कि छौशा गांव के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। हमने कई बार प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।

यदि स्वास्थ्य केंद्र में पक्के तौर पर डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई और पानी-सड़क की समस्या हल नहीं हुई, तो हम जनांदोलन शुरू करेंगे। चुनावों में वोट की चोट से इसका जवाब दिया जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें