मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सार

नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

1 मिनट
नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर : पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशा माफिया पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना रैहन की टीम ने मुकाम भराल में नाकाबंदी के दौरान वाहन संख्या HP-88-3309 की तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन से 08 पेटियां देसी शराब (96 बोतलें) और 01 पेटी अंग्रेजी शराब (12 बोतलें) बरामद की गई हैं।

इस दौरान सुरिंद्र सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी तड़िया हटलियां, डाकघर ढागला, तहसील नूरपुर तथा पवन कुमार पुत्र केवल सिंह निवासी ढक, डाकघर दाहव, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रैहन में धारा 39(1)A हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी नूरपुर ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब व नशा कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें