मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

नशे को 'नो', खेलों को 'यस': स्पोर्ट्स क्लब अंबोन ने छेड़ी मैदान से जंग, अब ट्रस्ट बनकर संवारेगा युवाओं का भविष्य

सार

नशे को 'नो', खेलों को 'यस': स्पोर्ट्स क्लब अंबोन ने छेड़ी मैदान से जंग, अब ट्रस्ट बनकर संवारेगा युवाओं का भविष्य

1 मिनट
नशे को 'नो', खेलों को 'यस': स्पोर्ट्स क्लब अंबोन ने छेड़ी मैदान से जंग, अब ट्रस्ट बनकर संवारेगा युवाओं का भविष्य

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब में स्पोर्ट्स क्लब अंबोन ने नशे के खिलाफ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और खेल के माध्यम से समाज सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। क्लब ने अब ट्रस्ट का रूप ले लिया है, ताकि प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग चाहने वाले युवाओं को आर्थिक और मार्गदर्शक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट टेबल मैदान, पांवटा साहिब में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर से ग्रामीण प्रतिभाएं भाग लेंगी। इस बार 128 टीमें हिस्सा लेंगी और विजेता टीम को 2,50,000 रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा।

एंट्री फीस 6,600 रुपये रखी गई है। क्लब ने स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य नशे से युवाओं को दूर रखना और खेलों के माध्यम से उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। यह आयोजन खेल के साथ-साथ सामाजिक बदलाव की दिशा में भी एक मजबूत पहल साबित होगा।

इस खबर के विषय

  • Ambon Sports Club
  • say no to drugs
  • youth sports initiative
  • drug awareness
  • sports for youth
  • healthy lifestyle
  • community development

इस खबर को शेयर करें