मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

आदर्श केंद्रीय कारागार पहुंचे मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता, कैदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान आज नाहन स्थित आदर्श केंद्रीय कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया।

2 मिनट
आदर्श केंद्रीय कारागार पहुंचे मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता, कैदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

सिरमौर:

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान आज नाहन स्थित आदर्श केंद्रीय कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों के मानवाधिकारों की स्थिति को समझना और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का आकलन करना था।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए बालकृष्ण गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एक स्वायत्त विधिक संस्था है, जो देश में मानवाधिकारों के प्रहरी के रूप में कार्य करती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग का उद्देश्य केवल जांच करना ही नहीं, बल्कि सुधार गृहों की स्थिति में सुधार लाना और समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ आपसी तालमेल और अपराधों की रोकथाम में आयोग की भूमिका पर भी बल दिया।

आदर्श केंद्रीय कारागार में सुविधाओं का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित सुधार करने के निर्देश दिए। जेल के भीतर चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाए तथा बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई जाए ताकि कैदियों को उपचार के लिए बाहर न ले जाना पड़े।

कैदियों की पेशी और अन्य कानूनी कार्यों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) की सुविधा को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जेल के भीतर भी सुचारू रूप से मिलना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जेल दौरे से पूर्व, श्री गोयल ने पच्छाद क्षेत्र के नाली चंदोग आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ की व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके उपरांत, उन्होंने आदर्श बाल निकेतन (नाल) का भी दौरा किया और वहां सुरक्षा की दृष्टि से कड़े निर्देश जारी किए।निकेतन के समस्त स्टाफ का पुलिस चरित्र सत्यापन (Verification) अनिवार्य

रूप से करवाने को कहा। परिसर में सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के निर्देश दिए। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

इस खबर के विषय

  • Human Rights Commission
  • NHRC
  • Ideal Central Jail
  • inmate facilities
  • Balakrishna Goyal
  • Sirmaur visit
  • prison inspection

इस खबर को शेयर करें