दिल्ली गेट के पास आयुर्वेदिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर सब्जी विक्रेता का फंदे से लटका मिला शव, शहर में सनसनी

Published:

नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र दिल्ली गेट के समीप सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दिल्ली गेट स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के मुख्य गेट पर एक स्थानीय सब्जी विक्रेता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। सुबह-सुबह हुई इस दुखद घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

सुबह की सैर पर निकले लोगों ने देखा शव

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 4:00 बजे की है। जब कुछ स्थानीय नागरिक रोजाना की तरह सुबह की सैर (मॉर्मिंग वॉक) के लिए निकले, तो उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका हुआ देखा। पास जाने पर उसकी पहचान क्षेत्र के ही एक सब्जी विक्रेता के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। नाहन थाना के प्रभारी (SHO) जीतराम शर्मा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की आगामी कार्रवाई और गहनता से जांच कर रही है।"

व्यापारिक समुदाय और स्थानीय लोगों में शोक

शहर के सबसे व्यस्ततम चौक के पास इस तरह की घटना होने से स्थानीय लोग और विशेषकर व्यापारिक वर्ग गहरे सदमे में है। सब्जी विक्रेता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें