किरतपुर फोरलेन पर कैंची मोड़ टनल के पास भीषण हादसा: लकड़ियों से भरा ट्रक पलटा, पंजाब के दो युवक गंभीर रूप से घायल

Published:

स्वारघाट

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कैंची मोड़ टनल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ टनल के दूसरी ओर मेहला नामक स्थान पर लकड़ियों से ओवरलोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर ही पलट गया। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ट्रक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

देर रात 2 बजे हुआ हादसा, बिखर गईं लकड़ियाँ

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 2:00 बजे हुआ। ट्रक अनियंत्रित होकर जब सड़क पर पलटा, तो उसमें लदी भारी-भरकम लकड़ियाँ चारों तरफ बिखर गईं। इस कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और लंबा जाम लग गया।

एम्स बिलासपुर रेफर किए गए घायल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीन। क्रेन और राहत कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सड़क पर बिखरी लकड़ियों और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।

दुर्घटना में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को तुरंत सीएचसी (CHC) स्वारघाट की 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के बाद एम्स (AIIMS) बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों की पहचान

घायलों की शिनाख्त पंजाब के रोपड़ जिले के रूप में हुई है बलजीत सिंह (36 वर्ष), निवासी गाँव लोदीपुर, डाकघर आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ (पंजाब)। जसा (28 वर्ष), निवासी गाँव लोदीपुर, डाकघर आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ (पंजाब)।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें