विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सदन में उठाया नेरचौक मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सदन में उठाया नेरचौक मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सदन में उठाया नेरचौक मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Published:

मंडी।

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विधानसभा सदन में बल्ह की जनता की आवाज बुलंद करते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रश्न के माध्यम से सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और सरकार सिर्फ झूठे दावे कर रही है।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि हाल ही में 6 तारीख को मुख्यमंत्री के नेरचौक मेडिकल कॉलेज दौरे के दौरान उन्होंने स्वयं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं से अवगत कराया था।

उस समय अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक वहां अल्ट्रासाउंड डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाया है। मजबूरन लोगों को निजी अस्पतालों में जाकर महंगे टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं, जिससे आम और गरीब जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भारी कमी है और आवश्यक मशीनें भी उपलब्ध नहीं हैं। एमआरआई मशीन का टेंडर वर्ष 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार के समय लगाया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीनता के कारण आज तक मशीन स्थापित नहीं हो पाई है।

इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि सरकार ने 45 डॉक्टरों का तबादला कर दिया, लेकिन उनकी जगह नए डॉक्टर उपलब्ध नहीं करवाए गए। सरकार द्वारा एक-एक डॉक्टर भेजने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने न तो मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और न ही व्यवस्थाओं को लेकर कोई गंभीर बैठक की।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई सहारा योजना को बंद कर दिया गया है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत भी लोगों को समय पर लाभ नहीं मिल रहा है। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों का शोषण हो रहा है।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा।

उन्होंने सरकार से मांग की कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में तुरंत डॉक्टरों की नियुक्ति, आवश्यक मशीनों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि बल्ह की जनता के साथ सभी को बेहतर इलाज मिल सके।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें