मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

डर के साये में जंगल के बीच कटी रात कभी नहीं भूल सकेगा राजेंद्र कुमार का परिवार

सार

सुंदरनगर के कनेड़ में रहने वाले जंजैहली स्कूल के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार के परिवार को 23 अक्तूबर गुरुवार की रात जिंदगी भर याद रहेगी। डर के साये में कटी इस रात की भयानक यादें हमेशा इस परिवार के जहन में रहेंगी।

5 मिनट
डर के साये में जंगल के बीच कटी रात कभी नहीं भूल सकेगा राजेंद्र कुमार का परिवार
मंडी. सुंदरनगर के कनेड़में रहने वाले जंजैहली स्कूल के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार के परिवार को 23 अक्तूबर गुरुवार की रात जिंदगी भर याद रहेगी। डर के साये में कटी इस रात की भयानक यादें हमेशा इस परिवार के जहन में रहेंगी। एक तरफ काली रात का साया और जंगली जानवरों के बीच सर्द रात में परिवार के 9 सदस्यों ने दो बच्चों सहित कैसे इस रात को काटा होगा, यह तो उनका ही दिल जानता है। गनीमत यह रही कि रास्ता भटक चुके इस परिवार को शुक्रवार तडक़े प्रशासन की बचाव टीमों ने तलाश कर लिया और इन्हें सुरक्षित जंगल से रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार, मंडी के सुंदरनगर के नेरचौक के डडोर के रहने वाले जंजैहली स्कूल के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ शिकारी देवी गए थे। इस दौरान वह 23 अक्तूबर को जंजैहली में एक होम स्टे में रुके। गुरुवार को परिवार शिकारी देवी मंदिर के दर्शन निकला। इनके साथ एक स्थानीय युवती आरती भी थी, जो कि पैदल रास्तों से भांति परिचित थी। वापसी में उन्होंने जंगल के पैदल रास्ते से बूढ़ा केदार जाने का फैसला लिया. लेकिन बीच रास्ते में भारी बारिश और कोहरा होने की वजह से रास्ता भटक गए। शाम करीब 5 बजे होम स्टे मालिक ने राजेंद्र कुमार को फोन किया और पता चला कि वे रास्ता भटक गए हैं, लेकिन इसके बाद उनका फोन आउट ऑफ रेंज हो गया। देर रात तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो होम स्टे संचालक ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण बूढ़ा केदार की ओर निकल पड़े। जंजैहली थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने भी इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रातभर खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। प्रशासन ने इसके बाद मंडी से क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) भेजी और लापता लोगों के मोबाइल की लोकेशन उप तहसील छतरी की ओर दिख रही थी। रात 11 बजे एसडीआरएफ की टीम जंजहैली के लिए रवाना की गई और रात 2 बजे रुहाड़ा क्षेत्र में पहुंचकर खोज-बचाव अभियान शुरू किया और लगभग सुबह साढ़े छह बजे सभी परिवारजन सकुशल ढूंढ लिए गए। नौ लोगों के दल में चार पुरुष, तीन महिलाएं औऱ दो बच्चे शामिल थे. एसडीएम थुनाग मनु वर्मा पूरी रात स्थल पर मौजूद रहीं और बचाव कार्य की निगरानी करती रही। फंसे हुए लोगों में सुंदरनगर के कनैड निवासी राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी विद्या देवी, बेटा जगमोहन और बहू शिवानी शामिल थे। इसके अलावा इनके रिश्तेदार हरीश कुमार, रश्मि, अयारा, त्रिकुंज और आरती भी थे।

इस खबर को शेयर करें