राजकीय पाठशाला कलोल के मंदार कौशल ने नवोदय परीक्षा में जिला भर में किया टॉप

राजकीय पाठशाला कलोल के मंदार कौशल ने नवोदय परीक्षा में जिला भर में किया टॉप
राजकीय पाठशाला कलोल के मंदार कौशल ने नवोदय परीक्षा में जिला भर में किया टॉप

Published:

झंडूता।

बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कोटधार क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कलोल के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। विद्यालय के पांचवीं कक्षा के मेधावी छात्र मंदार कौशल ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (सत्र 2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।

कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली इस परीक्षा में मंदार ने 91.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सीमित संसाधनों के बीच मंदार की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति अटूट लगन का परिणाम है।

नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा को प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसमें जिला स्तर पर शीर्ष स्थान पाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

यह कलोल पाठशाला के उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर का ही प्रमाण है कि यहाँ के विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी विद्यालय के दो छात्रों ने नवोदय परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

केंद्र मुख्य शिक्षिका नीलम शर्मा ने मंदार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा मंदार की सफलता न केवल स्कूल बल्कि पूरे झंडूता के लिए प्रेरणा है। विद्यालय परिवार मंदार के अभिभावकों को भी बधाई देता है, जिनके सहयोग और सही मार्गदर्शन से आज यह नन्हीं प्रतिभा निखर कर सामने आई है।

जैसे ही मंदार के जिला टॉपर बनने की खबर कोटधार और आसपास के क्षेत्रों में फैली, बधाइयों का तांता लग गया। स्थानीय जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अभिभावकों ने मंदार की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदार ने सरकारी स्कूल की शिक्षा की गुणवत्ता को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें