मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

कोट कहलूर पुलिस ने महिला हत्या मामले में तीन आरोपियों को दबोचा, यूपी-गुजरात से हुई गिरफ्तारी

सार

कोट कहलूर पुलिस ने महिला हत्या मामले में तीन आरोपियों को दबोचा, यूपी-गुजरात से हुई गिरफ्तारी

1 मिनट
कोट कहलूर पुलिस ने महिला हत्या मामले में तीन आरोपियों को दबोचा, यूपी-गुजरात से हुई गिरफ्तारी

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के थाना कोट कहलूर क्षेत्र अंतर्गत श्री नैना देवी जी के दक्ष कक्ष के जंगल में 17 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। इस मामले में थाना कोट कहलूर में मुकदमा संख्या 116/25 दिनांक 17.12.2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोट कहलूर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर गहन छानबीन शुरू की।

जांच के दौरान अहम सुराग हाथ लगे, जिसके बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला और गुजरात के सूरत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

इस खबर के विषय

  • Kot Kahlur
  • woman murder case
  • police arrests
  • UP Gujarat
  • accused apprehended
  • local police

इस खबर को शेयर करें