कड़छम–चोलिंग मार्ग पर सुबह हुई घटना, सूचना मिलते ही कल्पा से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना
जिले के कड़छम–चोलिंग मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे एक जंगली जानवर आवारा कुत्तों के झुंड से घिर गया। कुत्तों के हमले के बीच जानवर की जान खतरे में थी, लेकिन समय रहते स्थानीय ग्रामीणों ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम चांगो निवासी फुरभु नेगी और उनके परिवार के सदस्यों ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर जंगली जानवर को कुत्तों के हमले से सुरक्षित बाहर निकाला। उनके इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम कल्पा से घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और जंगली जानवर को सुरक्षित संरक्षण में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
फिलहाल जंगली जानवर की प्रजाति और उसकी स्थिति के बारे में वन विभाग द्वारा विस्तृत जानकारी साझा की जानी बाकी है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube