जयराम ठाकुर से मिले नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन

जयराम ठाकुर से मिले नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन
जयराम ठाकुर से मिले नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन

Published:

शिमला

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए जिला परिषद चुनाव में चमियाणा वार्ड से ऐतिहासिक रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले युवा नेता खुश विक्रम सेन गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट करने उनके आवास पहुंचे।

राजघराने से ताल्लुक रखने वाले खुश विक्रम सेन का यह दौरा महज एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। उनके साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम भी मौजूद था।

इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हें कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

पंचायती राज मंत्री के गढ़ में दी करारी शिकस्त

गौरतलब है कि चमियाणा वार्ड से खुश विक्रम सेन ने सुक्खू सरकार के मौजूदा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बेहद करीबी और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को करीब 10 हजार मतों के विशाल अंतर से शिकस्त दी है। कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की इतनी बड़ी जीत ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है।

यह जनता का विश्वास है, पूरे जोर-शोर से आगे बढ़ेंगे: खुश विक्रम सेन

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने कहा, "हमारे देश में लोकतंत्र सर्वोपरि है और लोकतंत्र में वही होता है जो जनता चाहती है।

लोकतंत्र आम लोगों से बनता है और उन्हीं के लिए समर्पित है।" उन्होंने आगे कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रति सम्मान प्रकट करने और संगठन व कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली इस ऐतिहासिक जीत को उन्हें समर्पित करने आए हैं। सेन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने चुनाव में जनता का सच्चा विश्वास जीता है और अब वे जनहित के कार्यों को पूरे जोर-शोर से आगे बढ़ाएंगे।

मंत्री के गृह क्षेत्र में कांग्रेस की हार बहुत बड़ा संदेश: जयराम ठाकुर

युवा नेता की इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि खुश विक्रम सेन की यह जीत प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का एक स्पष्ट जनादेश और बड़ा संदेश है।

जयराम ठाकुर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा इस पंचायती राज चुनाव में जनता ने ढूंढ-ढूंढ कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जिताने और कांग्रेस के लोगों को हराने का काम किया है।

राजनीतिक दृष्टि से जो क्षेत्र कांग्रेस के वर्चस्व वाले माने जाते थे, वहां खुद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसे में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के ही विधानसभा क्षेत्र (कुसुम्पटी) के अंतर्गत आने वाले वार्ड से भाजपा के युवा साथी का इतनी बड़ी जीत हासिल करना सरकार की उल्टी गिनती का साफ संदेश है।

2027 के लिए नए समीकरणों की आहट

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि खुश विक्रम सेन की इस रिकॉर्ड तोड़ जीत और सीधे जयराम ठाकुर के दरबार में समर्थकों सहित हाजिरी लगाने से कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा अब एक युवा और मजबूत चेहरे के रूप में खुश विक्रम सेन पर दांव खेलने की तैयारी में जुटी दिखाई दे रही है, जिससे इस क्षेत्र में आने वाले दिनों में सियासी पारा और चढ़ना तय है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें