हिमाचल में कानून-व्यवस्था चरमराई, वन माफिया के हौसले बुलंद: केशव चौहान

हिमाचल में कानून-व्यवस्था चरमराई, वन माफिया के हौसले बुलंद: केशव चौहान
हिमाचल में कानून-व्यवस्था चरमराई, वन माफिया के हौसले बुलंद: केशव चौहान

Published:

शिमला

भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम से लेकर पंचायतों तक लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है और प्रदेश में माफिया राज हावी हो गया है।

नगर निगम शिमला में 'लोकतंत्र की हत्या'

केशव चौहान ने नगर निगम शिमला की हालिया घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि कांग्रेस के मेयर द्वारा विपक्षी पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा पिछले कल सदन में कांग्रेस के पार्षद और नेता भाजपा से कहीं अधिक शोर मचा रहे थे, लेकिन मेयर ने बिना किसी ठोस तर्क के केवल भाजपा पार्षद को निलंबित किया।

यह नियमों की धज्जियां उड़ाने जैसा है और विपक्ष की आवाज दबाने की सोची-समझी साजिश है।

बिलासपुर में वन कर्मियों पर हमला: कानून का भय समाप्त

बिलासपुर जिले में अवैध खैर तस्करी के दौरान रेंज ऑफिसर सहित पांच वन कर्मियों को वाहन से कुचलने के प्रयास की घटना को चौहान ने प्रदेश के लिए 'कलंक' बताया। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्षों के कांग्रेस शासन में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं।

चौहान ने आरोप लगाया कि अवैध खैर कटान और तस्करी प्रशासनिक ढिलाई और सत्ताधारी दल के राजनीतिक संरक्षण का परिणाम है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वर्दीधारी सरकारी अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है?

भाजपा की मुख्य मांगें

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि वन माफिया के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा चलाकर एक उदाहरण पेश किया जाए। वन अधिकारियों की सुरक्षा के लिए विशेष टास्क फोर्स और सुरक्षा प्रोटोकॉल गठित किया जाए। नगर निगम और स्थानीय निकायों में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई तुरंत बंद हो।

केशव चौहान ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार कानून-व्यवस्था को सुधारने और अवैध गतिविधियों को रोकने में विफल रहती है, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। आने वाले समय में पार्टी इस जनविरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें