कांगड़ा पहुँचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू: चंबा के दूरदराज क्षेत्रों को मिलेगी नए प्रोजेक्ट्स की सौगात

Published:

कांगड़ा

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू शनिवार सुबह कांगड़ा एयरपोर्ट पहुँचे। यहाँ पहुँचने पर उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की और अपने चंबा प्रवास के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार का लक्ष्य हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा पहले लाहौल-स्पीति में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दिए गए थे और अब चंबा के दूरदराज क्षेत्रों की बारी है। उन्होंने बताया जिन विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा धनराशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है, उन्हें अब जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जाएगा।

संसद का आगामी सत्र शुरू होने से पहले इन सभी योजनाओं की औपचारिक शुरुआत कर दी जाएगी। रिजिजू स्वयं चंबा जाकर इन कार्यों की समीक्षा करेंगे।

हाल ही में एआई (AI) समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए किरण रिजिजू ने इसे कांग्रेस की एक सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कानून अपना काम करेगा। वहीं, हिमाचल और दिल्ली पुलिस के बीच हुए हालिया विवाद पर उन्होंने विस्तृत जानकारी न होने के चलते टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर कोर्ट की हालिया टिप्पणियों के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा यह न्यायालय का निर्णय है और मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूँगा। देश में कानूनी प्रक्रिया सभी के लिए समान है। यदि किसी को अदालत के फैसले पर आपत्ति है, तो उच्च न्यायालय या ऊपरी बेंच में चुनौती देने का विकल्प हमेशा खुला रहता है।

विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जा रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि भाजपा और पीएम के खिलाफ लंबे समय से निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका अब कोई विशेष महत्व नहीं रह गया है।

असदुद्दीन ओवैसी द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए रिजिजू ने कहा कि ओवैसी अक्सर प्रधानमंत्री पर गलत बयानबाजी करते हैं और देशहित की बात कम करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "कई बार जरूरत से ज्यादा बोलना भी ठीक नहीं होता।"

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें