सुजानपुर होली मेला 2026: बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा होंगे मुख्य आकर्षण

सुजानपुर होली मेला 2026: बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा होंगे मुख्य आकर्षण
सुजानपुर होली मेला 2026: बब्बू मान, मनकीरत औलख और सुनंदा शर्मा होंगे मुख्य आकर्षण

Published:

हमीरपुर

ऐतिहासिक चौगान मैदान में 1 से 4 मार्च तक आयोजित होने जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव-2026 को लेकर तैयारियां तेज़ी से अंतिम रूप ले रही हैं। चार दिवसीय इस भव्य उत्सव में सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित निमंत्रण पत्र के अनुसार प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार बब्बू मान, मनकीरत औलाख और सुनंदा शर्मा विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

हालांकि प्रशासन की ओर से कलाकारों की सूची को लेकर उपायुक्त हमीरपुर गन्धर्वा राठौड़ ने पुष्टि की है, लेकिन निमंत्रण पत्र ने लोगों में उत्साह भर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 1 मार्च को शाम लगभग साढ़े चार बजे भव्य शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर उत्सव का विधिवत

शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वह चौगान मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे।

वही उपायुक्त हमीरपुर गन्धर्वा राठौड़ ने कहा कि इन प्रदर्शनियों में सरकारी योजनाओं, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।उसी दिन शाम को कला केंद्र में दीप प्रज्वलन के साथ पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज होगा।

इस संध्या के मुख्य आकर्षण बब्बू मान और ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ रहेंगे, जिनकी प्रस्तुति को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मनकीरत औलख के साथ अन्य हिमाचली कलाकार मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस संध्या में सुनंदा शर्मा, अनुज शर्मा और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

लोकगीत, पंजाबी गाने और हिमाचली सांस्कृतिक झलकियां इस शाम को यादगार बनाएंगी।मेले के समापन अवसर पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के अनुसार शाम चार बजे मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत साढ़े पांच बजे चौगान मैदान में प्रदर्शनियों का अवलोकन किया जाएगा।

चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल तथा अन्य मशहूर हिमाचली कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समापन समारोह को भव्य बनाएंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर में रंग, संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें