विधायक कमलेश ठाकुर का पहला भाषण; 'वेंटिलेटर' पर एलपीजी और मनरेगा का मुद्दा उठाकर विपक्ष को घेरा

विधायक कमलेश ठाकुर का पहला भाषण; 'वेंटिलेटर' पर एलपीजी और मनरेगा का मुद्दा उठाकर विपक्ष को घेरा
विधायक कमलेश ठाकुर का पहला भाषण; 'वेंटिलेटर' पर एलपीजी और मनरेगा का मुद्दा उठाकर विपक्ष को घेरा

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब देहरा की लोकप्रिय विधायक और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर का पहला संबोधन सदन में गूंजा। अपने 18 मिनट 33 सेकेंड के प्रभावी भाषण में उन्होंने वर्ष 2026-27 के बजट को 'आम आदमी का बजट' करार देते हुए विपक्ष पर तीखे मगर शालीन प्रहार किए।

कमलेश ठाकुर ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की नीतियों और प्रदेश को मिलने वाली सहायता पर चिंता जताते हुए एक अनूठा रूपक (Metaphor) इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा "आज हमारी तीन बहनें— एलपीजी (LPG), मनरेगा (MGNREGA) और आरडीजी (RDG) वेंटिलेटर पर हैं।"

उन्होंने गैस आपूर्ति की खराब स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि विधानसभा और हॉलिडे होम तक में चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ गई है।

विधायक ने बजट की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि बजट की किताब इसलिए भारी है क्योंकि इसमें ठोस तथ्य और जनकल्याण का संकल्प है। जैसे गीता को केवल एक किताब नहीं, बल्कि उसके सार से समझा जाता है, वैसे ही इस बजट की गहराई और उसके मानवीय सार को समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस योजना से केवल घरेलू महिलाओं को ही नहीं, बल्कि छोटे स्वरोजगार जैसे ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं और पशुपालकों को सीधा आर्थिक संबल मिलेगा। सीबीएसई (CBSE) पैटर्न को अपनाने के फैसले का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना समय की मांग है।

उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र देहरा के कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर चिंता जताई और इसमें सुधार की वकालत की। सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को शोषण से बचाने और उन्हें 'चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट' का दर्जा देने के प्रयासों की जमकर सराहना की।

कमलेश ठाकुर के पहले भाषण की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं, विपक्षी खेमे से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक राजनीतिक परिवार से होने का अनुभव उनके सार्वजनिक जीवन और विधायी कार्यों में स्पष्ट झलक रहा है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें