झगटान स्कूल से शारीरिक शिक्षा शिक्षक को पोस्ट सहित कुड्डू भेजा गया, एसएमसी ने फैसले पर उठाए सवाल, जांच का आश्वासन।
हिमाचल प्रदेश के जुब्बल उपमंडल में शिक्षा विभाग के एक तबादला आदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झगटान से शारीरिक शिक्षा शिक्षक का पोस्ट सहित तबादला शैक्षणिक सत्र के बीच में ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुड्डू कर दिया गया।
खास बात यह है कि जिस स्कूल में शिक्षक को भेजा गया है, वहां शारीरिक शिक्षा विषय का एक भी विद्यार्थी नहीं है, जबकि झगटान स्कूल के तीन छात्रों कीराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झगटान में शारीरिक शिक्षा विषय के तीन विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। शिक्षक के स्थानांतरण के बाद इन छात्रों की नियमित पढ़ाई बाध पढ़ाई इससे प्रभावित हो गई है।
तीन विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ा असर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झगटान में शारीरिक शिक्षा विषय के तीन विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। शिक्षक के स्थानांतरण के बाद इन छात्रों की नियमित पढ़ाई बाधित हो गई है। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का कहना है कि शैक्षणिक सत्र के बीच इस तरह का फैसला विद्यार्थियों के हित में नहीं है।
जुब्बल के दूरदराज क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय पहले से ही शिक्षकों की कमी का सामना कर रहा है। विद्यालय में प्रधानाचार्य, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स के पद लंबे समय से रिक्त हैं। करीब 32 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक का पद स्वीकृत था और शिक्षक कार्यरत भी थे। ऐसे में उनके तबादले से शैक्षणिक व्यवस्था और प्रभावित हुई है।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने शिक्षा विभाग के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस स्कूल में शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थी हैं, वहां से शिक्षक को हटाकर ऐसे विद्यालय भेजना, जहां इस विषय का कोई छात्र ही नहीं है, समझ से परे है।
उन्होंने बताया कि इस मामले को शिक्षा मंत्री के समक्ष भी रखा गया है और मांग की गई है कि शिक्षक को पुनः झगटान स्कूल में नियुक्त किया जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
उप शिक्षा निदेशक ने दिए जांच के निर्देश
उप शिक्षा निदेशक लेखराज भारद्वाज ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि स्थानांतरण में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो इसकी जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube