बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोगिंदर नगर में 'लाल सैलाब', हजारों ने घेरीं सड़कें

बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोगिंदर नगर में 'लाल सैलाब', हजारों ने घेरीं सड़कें
बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोगिंदर नगर में 'लाल सैलाब', हजारों ने घेरीं सड़कें

Published:

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर में स्मार्ट मीटरिंग, बिजली संशोधन बिल 2025 और सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण के खिलाफ जनता का आक्रोश फूट पड़ा है। माकपा (CPI-M) की स्थानीय कमेटी द्वारा 9 दिनों तक चलाए गए जन-जागरूकता अभियान के समापन पर आज मच्छयाल में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन किया गया।

हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने लाल झंडों और तख्तियों के साथ गगनभेदी नारे लगाकर सरकारों की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया।

राज्य सचिव संजय चौहान, पूर्व विधायक राकेश सिंघा और राष्ट्रीय नेता डॉ. विक्रम सिंह के नेतृत्व में चल रहे राज्य स्तरीय जत्थे के खुद्दर पहुँचने पर स्थानीय नेताओं और जनता ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद हजारों लोगों का यह जुलूस मच्छयाल मैदान तक पहुँचा, जहाँ एक जनसभा का आयोजन किया गया।

पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से बिजली क्षेत्र को अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है।

स्मार्ट मीटर इसी बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। हिमाचल को मिलने वाली राजस्व घाटा अनुदान (RDG) ग्रांट बंद कर प्रदेश की जनता को मिलने वाली सुविधाओं पर कैंची चलाई जा रही है।

माकपा जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने चेताया कि यदि स्मार्ट मीटरिंग और बिजली संशोधन बिल 2025 लागू होता है, तो इसके परिणाम विनाशकारी होंगे।

राष्ट्रीय नेता डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून को कमजोर कर ग्रामीण रोजगार की गारंटी खत्म कर रही है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कई मांगों को भी प्रमुखता से उठाया।

पंचायतों में मनरेगा कार्यों की पूर्ण बहाली। अस्पतालों में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरना। पेयजल संकट का समाधान और सड़कों की खस्ताहालत में सुधार।ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी दूर करना।

कार्यक्रम की शुरुआत नुक्कड़ नाटक के जरिए की गई, जिसने सरकारी नीतियों पर कटाक्ष किया। लोकल कमेटी सचिव रविंदर कुमार ने घोषणा की कि 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली के लिए जोगिंदर नगर से सैकड़ों लोग जाएंगे। इससे पहले 17 से 23 मार्च तक एक बार फिर गांव-गांव जाकर लोगों को लामबंद किया जाएगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें