दोहंदी वार्ड में कांग्रेस ने जनभावनाओं से किया ‘खेला’: जयराम ठाकुर का आरोप

दोहंदी वार्ड में कांग्रेस ने जनभावनाओं से किया ‘खेला’: जयराम ठाकुर का आरोप
दोहंदी वार्ड में कांग्रेस ने जनभावनाओं से किया ‘खेला’: जयराम ठाकुर का आरोप

Published:

मंडी:
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। विशेष रूप से दोहंदी वार्ड के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने स्थानीय लोगों की भावनाओं के साथ ‘खेला’ किया है।

मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बैहना वार्ड की तरह दोहंदी वार्ड के लोग भी स्थानीय मुद्दों और ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किए जाने के विरोध में चुनाव बहिष्कार का मन बना चुके थे। जनता के आग्रह पर भाजपा और अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया था और वे तय समय पर एसडीएम बल्ह कार्यालय भी पहुंचे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की प्रत्याशी नाम वापस लेने के लिए कार्यालय नहीं पहुंचीं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी जनभावनाओं के विपरीत कार्य कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब पूरा वार्ड एक सुर में विरोध जता रहा था, तब कांग्रेस का यह रुख उसके दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनकी सरकार के समय मंडी नगर निगम का गठन जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया था और ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर किसी भी असुविधा की स्थिति में पुनर्विचार का आश्वासन भी दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया और लोगों पर जबरन चुनाव थोप दिए।

जयराम ठाकुर ने दोहंदी वार्ड के मतदाताओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी से सवाल पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने जन-आग्रह के बावजूद नामांकन वापस क्यों नहीं लिया। उन्होंने दावा किया कि जनता आगामी चुनावों में इस ‘विश्वासघात’ का जवाब देगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें