भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले इंद्रनाग देव के दरबार पहुंचे अनुराग ठाकुर और HPCA पदाधिकारी, सफलता के लिए की पूजा-अर्चना

Published:

धर्मशाला

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एक दिवसीय (ODI) क्रिकेट मैच के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस ऐतिहासिक मुकाबले से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के पदाधिकारियों के साथ खनियारा स्थित भगवान इंद्रुनाग के दरबार में शीश नवाया।

शनिवार, 13 जून को होने वाले इस मैच के निर्विघ्न और सफल आयोजन के लिए मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और भगवान का आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर HPCA के उपाध्यक्ष विजय भंडारी, सचिव मनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा और पूर्व सचिव अवनीश परमार सहित एसोसिएशन के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

स्टेडियम की बदौलत हिमाचल के पर्यटन को लगे पंख: अनुराग ठाकुर

इंद्रनाग देव के दर्शन करने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की वैश्विक पहचान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस खूबसूरत स्टेडियम की वजह से आज हिमाचल प्रदेश की ख्याति पूरी दुनिया में फैली है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के आयोजन से न केवल प्रदेश के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है, बल्कि हिमाचल के पर्यटन उद्योग को भी नए पंख लगे हैं। उन्होंने सफल आयोजनों के लिए HPCA के प्रयासों को सराहा और उम्मीद जताई कि कल होने वाला एक दिवसीय मैच भी बेहद रोमांचक और सफल रहेगा।

तैयारियां अंतिम चरण में, दर्शकों में भारी उत्साह

HPCA के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि मैच की सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि धर्मशाला में लगातार बड़े मैचों का सफल आयोजन हो रहा है।

हाल ही में यहां आईपीएल (IPL) के तीन मुकाबले और एक क्वालीफ़ायर मैच का सफल आयोजन हुआ था, और अब यह एक दिवसीय मैच यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनने जा रहा है। धौलाधार की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है और मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी

संख्या में दर्शक धर्मशाला पहुंच चुके हैं।

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें