मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

गोचर जंगल में खैर के अवैध कटान का खुलासा, डेढ़ दर्जन पेड़ काटे

सार

गोचर जंगल में खैर के अवैध कटान का खुलासा, डेढ़ दर्जन पेड़ काटे

2 मिनट
गोचर जंगल में खैर के अवैध कटान का खुलासा, डेढ़ दर्जन पेड़ काटे

झंडूता : वन परिक्षेत्र झंडूता के अंतर्गत गोचर जंगल में खैर के अवैध कटान का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि वन माफिया ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गोचर जंगल के विभिन्न स्थानों पर करीब डेढ़ दर्जन खैर के पेड़ों को काट डाला। क्षेत्र में निजी भूमि पर चल रहे खैर कटान की आड़ में वन काटुओं ने जंगल क्षेत्र को भी निशाना बनाया।

अवैध कटान के दौरान वन माफिया खैर के बड़े मौछे अपने साथ ले जाने में सफल रहा, जबकि 100 से अधिक मौछे जंगल की झाड़ियों में छिपा दिए गए थे। वन विभाग की नियमित गश्त के दौरान कटे हुए पेड़ों का खुलासा हुआ, जिसके बाद कर्मचारियों ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान झाड़ियों में छिपाए गए 100 से अधिक खैर के मौछे बरामद किए गए। गोचर जंगल से काटे गए खैर के पेड़ों की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्ञान सिंह ने पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि बीते दो दिनों में गोचर जंगल के अलग-अलग स्थानों पर अवैध कटान की घटनाएं सामने आई हैं।

वन विभाग ने जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत विभाग या पुलिस को सूचित करें, ताकि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

इस खबर के विषय

  • illegal logging
  • Khejri trees
  • common land forest
  • deforestation
  • environmental issues
  • tree conservation
  • illegal tree cutting

इस खबर को शेयर करें