नाहन जा रही चलती बस में गूंजी किलकारी, महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया

नाहन जा रही चलती बस में गूंजी किलकारी, महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया
नाहन जा रही चलती बस में गूंजी किलकारी, महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया

Published:

सिरमौर।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस में शुक्रवार देर शाम उस वक्त खुशियों का माहौल बन गया, जब एक गर्भवती महिला ने बस के भीतर ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। सिरमौर जिले के कुंहट–हरिपुरधार–रेणुकाजी–नाहन रूट पर हुई यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। संभवतः निगम की चलती बस में बच्चे के जन्म का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की यह बस शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे ददाहू से नाहन के लिए रवाना हुई थी। मलगांव के पास सरोज नामक गर्भवती महिला अपने पति और सास के साथ मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती होने के लिए बस में सवार हुई।

तीनों बस की पिछली बड़ी सीट पर बैठे थे। जब बस जमटा से आगे दोसड़का के पास पहुँची, तो महिला को अचानक प्रसव पीड़ा (Labor Pain) शुरू हो गई। दर्द के कारण महिला की चीखें सुनकर बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नाजुक स्थिति को देखते हुए बस में सवार अन्य यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। बस के पुरुष यात्री तुरंत आगे की सीटों की ओर चले गए, जबकि महिला यात्रियों ने पीछे की सीट को घेरकर पर्दा किया और सरोज की मदद में जुट गईं। इसी बीच, मेडिकल कॉलेज पहुँचने से पहले ही महिला ने बस में ही एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया।

जैसे ही बच्ची के जन्म की सूचना मिली, बस चालक ने बिना समय गंवाए बस को तेजी से नाहन की ओर दौड़ाया। साथ ही घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। बनोग के पास एंबुलेंस ने बस को इंटरसेप्ट किया, जिसके बाद जच्चा और नवजात बच्ची को तुरंत एंबुलेंस में शिफ्ट कर मेडिकल कॉलेज नाहन पहुँचाया गया।

मेडिकल कॉलेज नाहन के गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद सिंह ने बताया कि महिला ने शाम करीब 8:15 बजे बस में ही बच्ची को जन्म दिया था। उन्होंने पुष्टि की कि अस्पताल पहुँचने पर दोनों की जांच की गई और वर्तमान में मां और बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

सूत्रों के अनुसार, महिला की डिलीवरी की तारीख अभी नजदीक नहीं थी, लेकिन अचानक दर्द शुरू होने के कारण वे अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही कुदरत ने बस के सफर को यादगार बना दिया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें