मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

शिक्षा विभाग से 85 करोड़ लेने को, 200 करोड़ ग्रांट की रखेंगे मांग

सार

पेंशनर्ज को कर्मचारियों के वेतन से पहले मिलेगी पेंशन: डॉ राजेश

2 मिनट
शिक्षा विभाग से 85 करोड़ लेने को, 200 करोड़ ग्रांट की रखेंगे मांग

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पेंशनर महामंथन सम्मेलन का धर्मशाला में आयोजन किया गया। जिसमें सभी पेंशनरों को सम्मानित किया गया। साथ ही पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को भी सुना गया, जिसे सच्ची चौपाल भी दिया गया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि 85 करोड़ सरकार व शिक्षा विभाग से लेने को है, जोकि जल्द मिल जाने पर वित्तीय संकट से उभर सकेंगे।

एक सौ करोड़ इकट्ठा आने पर पेंशनर सरप्लस में डाल दिया जाएगा। इसमें सरकार से भी 200 करोड़ की मांग रख सकते है, जिससे पेंशन फंड में डाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशन पहले फिर वेतन कर्मियों को दिया जाएगा, इस पर जल्द ही अमल किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि राज्य विपदा के दौर से गुजर रहा है, आरडीजी बन्द कर दी गई है। लेकिन ओपीएस बन्द नहीं होगी, अन्य सुविधाएं जारी रहेगी। उन्होंने कहा पहली बार इस तरह का प्रयास हुआ है कि बोर्ड को बुलंद करने वाले पूर्व कर्मचारियों को बुलाकर सम्मानित किया गया है।

डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड के अहम निर्णय अब सरकार के निर्देशो पर स्वंतंत्र रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल बिल व अन्य समस्याओं का समय पर हल किया जाएगा।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की अधिकतर फाइलों को डिजिटल कर दिया गया है, जिससे बेहतरीन कार्य समय पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने पेंशनरों से निवेदन किया है कि वह अपने उपयोगी सुझाव बोर्ड को लिखित रूप से ईमेल व हार्ड कॉपी के रूप में भेज सकते हैं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा संबधी व बोर्ड को आत्मनिर्भर निभाने के लिए भी लिख सकते हैं। डॉ शर्मा ने कहा कि वह खुद भी एचपी बोर्ड से पढ़े है, और पूरे राज्य में छठा स्थान मिला था, इसमें भी पूर्व कर्मचारियों का ही हाथ था।

पेंशनर्ज संघ की ओर से 2016 के बाद एरियर देय है, उसे जल्द जारी कर दिया जाएगा। मेडिकल बिलों की जल्द अदायगी जारी रहेगी, डीए 35 लाख के करीब जारी कर दिया गया है व लाईफ सर्टिफिकेट डिजिटल कर दिया गया है।

इस खबर के विषय

  • education department
  • grant request
  • पेंशनर्स
  • employee salaries
  • financial aid
  • government funding

इस खबर को शेयर करें