हिमाचल प्रदेश के CBSE स्कूलों में 894 शिक्षकों की भर्ती

हिमाचल प्रदेश के CBSE स्कूलों में 894 शिक्षकों की भर्ती
हिमाचल प्रदेश के CBSE स्कूलों में 894 शिक्षकों की भर्ती

Published:

हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने अलग-अलग विषयों के अध्यापकों के 894 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की दी है। यह नियुक्तियां सीबीएसई स्कूलों में की जाएंगी। अभ्यर्थी 22 अप्रैल से 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य होगा।

चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजनीतिक शास्त्र के 95, समाजशास्त्र के 108, अर्थशास्त्र के 86, मनोविज्ञान के 114, कंप्यूटर अध्यापक के 118, फाइन आर्ट के 118, लोक प्रशासन के 78 और शारीरिक शिक्षक के 177 पदों पर भर्ती की जाएगी।

राजनीतिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन के पदों के लिए अभ्यर्थी का स्नातकोत्तर, बीएड और टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। फाइन आर्ट के लिए स्नातकोत्तर के साथ पांच वर्ष का डिप्लोमा होना जरूरी है।

सीबीटी परीक्षा 120 अंकों की, ये रहेगा परीक्षा शुल्क

चयन प्रक्रिया के तहत सीबीटी परीक्षा 120 अंकों की होगी। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित किया गया है।

आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि विभिन्न विषयों के अध्यापकों के कुल 894 पद भरे जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें