मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

27 नवंबर से शुरू होंगी नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं

सार

पहली, दूसरी और चौथी कक्षा की परीक्षाएं एक दिसंबर से होंगी। समग्र शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना कार्यालय ने परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है।

1 मिनट
 27 नवंबर से शुरू होंगी नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 27 नवंबर से छठी और सातवीं कक्षा की असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली, दूसरी और चौथी कक्षा की परीक्षाएं एक दिसंबर से होंगी।

समग्र शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना कार्यालय ने परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी।

सभी केंद्रों में सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा शुरू होगी।ढाई घंटे की परीक्षा दोपहर एक बजे तक चलेगी। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2026 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में इन परीक्षाओं का आयोजन होगा।

इस खबर को शेयर करें