2 अप्रैल से शुरू होगा पेपरों का मूल्यांकन, 30 अप्रैल तक आएगा 10वीं व 12वीं का परिणाम

2 अप्रैल से शुरू होगा पेपरों का मूल्यांकन, 30 अप्रैल तक आएगा 10वीं व 12वीं का परिणाम
2 अप्रैल से शुरू होगा पेपरों का मूल्यांकन, 30 अप्रैल तक आएगा 10वीं व 12वीं का परिणाम

Published:

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के बाद अब परीक्षा परिणामों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, दसवीं (मैट्रिक) और बारहवीं (जमा दो) कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 2 अप्रैल, 2026 से शुरू होने जा रहा है।

बोर्ड का लक्ष्य है कि 30 अप्रैल तक दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए।

मूल्यांकन के लिए 41 केंद्र स्थापित

बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 41 स्थल मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से शिक्षकों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं और इसकी सूची बोर्ड को प्राप्त हो चुकी है।

दो चरणों में हो रही है उत्तरपुस्तिकाओं की शिफ्टिंग

बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षाओं के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को सुरक्षित रूप से शिफ्ट करने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाती है।

29 मार्च को होगी 'एकलव्य' प्रवेश परीक्षा

बोर्ड सचिव ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों की प्रवेश परीक्षा 29 मार्च को आयोजित की जाएगी।

इसके लिए प्रदेश भर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में स्थित ये स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय द्वारा संचालित किए जाते हैं।

बोर्ड का संकल्प: समय पर परिणाम

डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि बोर्ड अपने तय शेड्यूल पर कायम है। दिसंबर में जारी की गई डेटशीट के साथ ही यह लक्ष्य रखा गया था कि अप्रैल अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएं, ताकि छात्रों को आगामी कक्षाओं में प्रवेश लेने में कोई असुविधा न हो।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें