मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

पशुशाला में चल रहा था अवैध शराब का अड्डा, 15 पेटी देशी शराब बरामद

सार

कसौली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव लगोग में पशुशाला से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।

1 मिनट
पशुशाला में चल रहा था अवैध शराब का अड्डा, 15 पेटी देशी शराब बरामद

सोलन: कसौली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव लगोग में पशुशाला से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस थाना कसौली की टीम चंडी क्षेत्र में गश्त व नाकाबंदी ड्यूटी पर तैनात थी।

इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि गांव लगोग निवासी पतराम पुत्र श्री गोरखिया राम अपने घर से सटी पशुशाला में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव लगोग में आरोपी की पशुशाला पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मौके से देशी शराब मार्का “पैराडाइज संतरा” की कुल 15 पेटियां बरामद की गईं, जिनमें 750 एमएल की 180 बोतलें शामिल थीं। पुलिस द्वारा शराब से संबंधित लाइसेंस या परमिट मांगे जाने पर आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस पर पुलिस थाना कसौली में आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत पाबंद किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस थाना कसौली में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

इस खबर के विषय

  • illegal liquor
  • Kasauli police
  • country liquor
  • liquor seizure
  • Indian law enforcement
  • Lagog village

इस खबर को शेयर करें