मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

350 स्टेज कैरिज रूट परमिट मंजूर, 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर और बसें चला सकेंगे निजी ऑपरेटर

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

2 मिनट
350 स्टेज कैरिज रूट परमिट मंजूर, 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर और बसें चला सकेंगे निजी ऑपरेटर

शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। परिवहन निदेशालय (Directorate of Transport) ने स्पष्ट किया है कि निजी ऑपरेटरों को आवंटित किए गए 350 नए स्टेज कैरिज रूटों पर अब 18-सीटर टेंपो ट्रैवलर और 18-सीटर बसें चलाने की अनुमति दे दी गई है।

हाल ही में परिवहन विभाग को निजी ऑपरेटरों और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTAs) की ओर से वाहनों की श्रेणी को लेकर कुछ संशय प्राप्त हुए थे। मंगलवार को विभाग ने इन पर स्थिति स्पष्ट करते हुए नए निर्देश जारी किए 18-सीटर टेंपो ट्रैवलर श्रेणी की गाड़ियों पर 'दो दरवाजे' (Double Door) होने की अनिवार्य शर्त लागू नहीं होगी।

हालांकि, यदि ऑपरेटर 18-सीटर बस चलाता है, तो उसे डबल डोर की शर्त पूरी करनी होगी। चालक को छोड़कर बैठने की क्षमता अधिकतम 18 यात्रियों की ही होनी चाहिए। विभाग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि 18 से अधिक सीटों वाले वाहनों का पंजीकरण इन विशिष्ट परमिटों के तहत नहीं किया जाएगा।

ऑपरेटर अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार बाजार में उपलब्ध किसी भी निर्माता (Manufacturer) का वाहन खरीद सकते हैं। आरटीओ (RTO) किसी खास मॉडल या वाहन के लिए दबाव नहीं डालेंगे।

हिमाचल के कई ग्रामीण और पहाड़ी इलाके ऐसे हैं जहां सड़कें तंग हैं और बड़ी बसों का ऑक्यूपेंसी रेट (सवारियों की संख्या) बहुत कम रहता है। इसके कारण निजी ऑपरेटर वहां बसें चलाने में कतराते थे।

छोटे वाहन (टेंपो ट्रैवलर) होने से कम सवारियों में भी ऑपरेटर को घाटा नहीं होगा। दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को अब लंबी दूरी तक पैदल नहीं चलना होगा। इस योजना को राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना से जोड़कर युवाओं को सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।

परिवहन विभाग के अनुसार, इन 350 रूटों के लिए आवंटन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जहां एक से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, वहां 'ड्रॉ ऑफ लॉट्स' (लॉटरी) के माध्यम से परमिट दिए गए हैं।

जिला आवंटित रूट (प्रमुख केंद्र)कांगड़ा (धर्मशाला)55शिमला51हमीरपुर47सिरमौर (नाहन)46चंबा41| सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब तक निजी ऑपरेटर इन रूटों पर पूरी तरह से परिचालन शुरू नहीं कर देते, तब तक जनता की सुविधा के लिए एचआरटीसी (HRTC) की बसें सेवाएं देना जारी रखेंगी।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें