मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

IGMC में हड़ताल पर रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल, परेशान हो रहे मरीज,सरकार से हड़ताल खत्म करने की लगाई गुहार

सार

IGMC मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल आज से हड़ताल पर चले गए हैं।

2 मिनट
IGMC में हड़ताल पर रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल, परेशान हो रहे मरीज,सरकार से हड़ताल खत्म करने की लगाई गुहार

शिमला: IGMC मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल आज से हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों की हड़ताल की के कारण प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र से आए मरीज़ों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेजिडेंट डॉक्टर अपने साथ ही डॉक्टर राघव का टर्मिनेशन रद्द करने की मांग उठा रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाक़ात के बावजूद डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आज शुक्रवार को मेडिसन OPD में एसोसिएट प्रोफ़ेसर मरीजों का चेकअप करते नजर आए जबकि बाकी चिकित्सक हड़ताल के चलते OPD से नदारद रहे।

आईएमसी में इलाज करवाने पहुंची मीरा देवी ने कहा कि वह दो दिन पहले ही यहां पर पहुंची थी उन्हें यहां पहुंचकर बहुत दिक्कत आ रही है । चिकित्सकों की उपलब्धता न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है ।

उन्होंने कहा कि वह चिकित्सक से भी मिले जबकि उन्होंने कहा कि वह अभी हड़ताल पर है। इस मामले के कारण सभी लोगों को परेशानी बहुत नहीं पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मामले को जल्द सुलझाया जाए इस मामले में दोनों की ही गलती है। जिससे जनता को अब परेशानी हो रही है।

वहीं शिलाई से आई महिला ने कहा कि वह दो दिन पहले इलाज करवाने के लिए शिमला आई थी। जब वह घर से चली थी तब ऐसी स्थिति नही थी। यहां पहुंचकर पता चला कि चिकित्सको की हड़ताल है। जिसके कारण उन्हें बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।उन्हें यहां पहुंचकर चिकित्सक नही मिले। पिछले कल भी वह IGMC आये थे। अब बिना इलाज के ही उन्हें घर लौटना पड़ा रहा है।

वहीं अन्य मरीज़ों ने बताया कि वह टेस्ट कराने के लिए आए, लेकिन हड़ताल की वजह से टेस्ट नहीं हो सके हैं।

कई मरीज़ों को सैकड़ों किलोमीटर दूर आकर मायूसी हाथ लगी। डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सुरक्षा कर्मी आम लोगों की परेशानी दिखाने से भी मीडिया को रोकते हुए नज़र आए।रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा है कि डॉक्टर राघव नरूला का सस्पेंस टर्मिनेशन रद्द किए जाने और अन्य मांगें मानने तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

इस खबर के विषय

  • IGMC strike
  • resident doctors
  • patient care
  • medical college strike
  • healthcare crisis

इस खबर को शेयर करें