सुक्खू सरकार के खिलाफ पेंशनर्स का 'हल्ला बोल', 13% डीए किश्तें रोकने पर भड़का संयुक्त पेंशनर्स संघ

सुक्खू सरकार के खिलाफ पेंशनर्स का 'हल्ला बोल', 13% डीए किश्तें रोकने पर भड़का संयुक्त पेंशनर्स संघ
सुक्खू सरकार के खिलाफ पेंशनर्स का 'हल्ला बोल', 13% डीए किश्तें रोकने पर भड़का संयुक्त पेंशनर्स संघ

Published:

ऊना

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ कर्मचारियों और पेंशनरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ऊना में संयुक्त पेंशनर्स संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

संघ ने सरकार को 'कर्मचारी विरोधी' करार देते हुए चेतावनी दी है कि यदि आगामी बजट में उनकी मांगों को शामिल नहीं किया गया, तो 30 मार्च को शिमला में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

डी.ए. की किश्तें रोकने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने दावा किया कि सरकार ने पेंशनरों की 13% डी.ए. किश्तें रोक रखी हैं।

केंद्र द्वारा घोषित 4% डी.ए. में से भी 1% डी.ए. को रोकने का आरोप लगाया गया है। एरियर भुगतान को लेकर सरकार के उस प्रस्ताव का भी कड़ा विरोध किया गया, जिसमें इसे 200 महीनों (16 वर्ष 8 महीने) में देने की बात कही गई थी। संघ के कड़े रुख के बाद सरकार को वह निर्णय वापस लेना पड़ा था।

HRTC बना 'लूट का अड्डा'?

संघ ने एचआरटीसी (HRTC) प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। सुरेश ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी में पेंशन मिलने की कोई निश्चित तारीख नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, निगम के पास नई 400 बसें खरीदने के लिए तो करोड़ों का बजट है, लेकिन पेंशन के नाम पर विभाग हमेशा खाली खजाने का रोना रोता है।

संघ ने एचआरटीसी को भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा तक करार दे दिया।

संयुक्त पेंशनर्स संघ ने स्पष्ट किया है कि अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि आगामी बजट सत्र में कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के लिए ठोस प्रावधान नहीं किए गए, तो 30 मार्च को पूरे प्रदेश के पेंशनर शिमला पहुंचेंगे और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें