मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

बापू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ महासंग्राम' उद्योग मंत्री बोले ,"गांधी का नाम हटाना केंद्र की संकीर्ण मानसिकता"

सार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर आज नाहन के ऐतिहासिक डॉ. वाई.एस. परमार चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'मनरेगा बचाओ महासंग्राम' के तहत जोरदार प्रदर्शन किया।

अपडेट: 2 मिनट
बापू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ महासंग्राम' उद्योग मंत्री बोले ,"गांधी का नाम हटाना केंद्र की संकीर्ण मानसिकता"

सिरमौर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के अवसर पर आज नाहन के ऐतिहासिक डॉ. वाई.एस. परमार चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'मनरेगा बचाओ महासंग्राम' के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और स्थानीय विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी ने न केवल देश को आजादी दिलाई, बल्कि समाज की कुरीतियों को दूर करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का विजन भी दिया।

मीडिया से बात करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा मनरेगा योजना गरीब और आम व्यक्ति के लिए एक वरदान है, जिसे महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है।

लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान केंद्र सरकार इस योजना से बापू का नाम हटाने की कोशिश कर रही है। गांधी जी के नाम और उनके योगदान को इतिहास से मिटाने की यह साजिश कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रही है और जनता को भाजपा की इस नकारात्मक राजनीति से अवगत करवाया जा रहा है। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने भी बापू को याद करते हुए कहा कि आज के दौर में गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ग्रामीण विकास की रीढ़ 'मनरेगा' को बचाने के लिए इस संघर्ष को जारी रखें।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें