मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

FDR तकनीक से 11.52 करोड़ में बनीं दो प्रमुख सड़कें, यातायात हुआ सुगम

सार

पुरानी सामग्री के पुन उपयोग से बनीं तरघेल-लदरौर और गाहर-केट सड़कें; 20 से अधिक गाँवों को मिला सीधा लाभ।

2 मिनट
FDR तकनीक से 11.52 करोड़ में बनीं दो प्रमुख सड़कें, यातायात हुआ सुगम

बिलासपुर:

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण की दिशा में एक बड़ी तकनीकी क्रांति देखने को मिल रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों का 'फुल डेप्थ रीकलेमेशन' (FDR) तकनीक के माध्यम से सफल उन्नयन किया गया है।

14 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण पर कुल 11.52 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है।

एफडीआर तकनीक से निर्मित होने वाली सड़कों में निम्नलिखित दो मार्ग शामिल हैं। लगभग 7 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 6.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे लगभग एक दर्जन गाँवों की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। लगभग 7 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 5.16 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। इससे गाहर, मुहाणा, देहलवीं, पध्याण, केट, नसवाल और सेऊ सहित आठ गाँवों के लोगों को लाभ मिला है।

इन सड़कों के निर्माण में आधुनिक इंजीनियरिंग का परिचय देते हुए पुलियों, कॉजवे और आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक का कार्य किया गया है। निर्माण प्रक्रिया में प्राइम कोट (SS-1), टैक कोट (VG-10), सामी लेयर और बिटुमिन कंक्रीट का उपयोग कर सड़क को मजबूती प्रदान की गई है। साथ ही, अगले पाँच वर्षों तक इनके रखरखाव के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।

एफडीआर एक ऐसी टिकाऊ तकनीक है जिसमें पुरानी खराब हो चुकी सड़क की सामग्री (मिट्टी, बजरी और तारकोल) को उखाड़कर उसे नष्ट करने के बजाय, उसी में सीमेंट और विशेष रासायनिक योजकों (Chemical Additives) को मिलाकर नई सड़क का आधार तैयार किया जाता है।

FDR तकनीक के लाभ है। नए पत्थरों और खनिज सामग्री की आवश्यकता कम पड़ती है, जिससे पहाड़ों का दोहन रुकता है। पुरानी सामग्री के पुन: उपयोग से निर्माण खर्च कम होता है और काम तेजी से होता है। यह तकनीक सड़क की भार वहन क्षमता और टिकाऊपन को कई गुना बढ़ा देती है।

स्थानीय विधायक एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश अब सड़क निर्माण में वैश्विक मानकों और आधुनिक तकनीकों को अपना रहा है।

उन्होंने कहा, एफडीआर तकनीक से निर्मित ये सड़कें किसानों, बागवानों और पशुपालकों के लिए वरदान साबित होंगी, क्योंकि अब वे अपनी उपज कम समय में बाजार तक पहुँचा सकेंगे। लोक निर्माण विभाग अभी इस तकनीक पर कुछ और प्रयोग भी कर रहा है ताकि भविष्य में किसी भी तकनीकी खामी को पूरी तरह दूर किया जा सके।

इस खबर के विषय

  • FDR technology
  • road construction
  • traffic improvement
  • recycled materials
  • village connectivity
  • infrastructure development

इस खबर को शेयर करें