कांगड़ा: धौलाधार की पहाड़ियों में फंसे दो पैराग्लाइडर, एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Published:

धर्मशाला I

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों के बीच एक बड़ा हादसा टल गया। रविवार को बैजनाथ उपमंडल के दुर्गम गुरण धार क्षेत्र में फंसे दो पैराग्लाइडर पायलटों को भारतीय वायु सेना (IAF) के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। दोनों पायलटों ने विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी।

उपायुक्त कांगड़ा, हेमराज बैरवा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दो पैराग्लाइडर की पहचान इस प्रकार हुई है अरुण सिंह निवासी राजस्थान (हादसे में गंभीर रूप से घायल), रंजन गुप्ता निवासी गुजरात (जो क्रैश के बाद एक पेड़ पर फंस गए थे)।

जानकारी के अनुसार, पायलटों ने बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी, लेकिन बीच हवा में तकनीकी समस्या या खराब हवा के कारण वे गुरण धार के अत्यंत दुर्गम इलाके में क्रैश हो गए। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है और पैदल रेस्क्यू टीम को वहां पहुँचने में कई घंटों का समय लग सकता था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने तुरंत वायु सेना से मदद मांगी।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय बचाव दल सक्रिय हो गए। वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उड़ान भरी और दोनों पायलटों को एयरलिफ्ट किया। पेड़ पर फंसे रंजन गुप्ता को सुरक्षित नीचे उतारा गया। गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल हेलिकॉप्टर से निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को पालमपुर स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार किया जा रहा है। प्रशासन अब हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें