धर्मशाला में भाजपा की अंदरूनी कलह से कांग्रेस की राह आसान: देवेंद्र सिंह जग्गी का तीखा हमला

धर्मशाला में भाजपा की अंदरूनी कलह से कांग्रेस की राह आसान: देवेंद्र सिंह जग्गी का तीखा हमला
धर्मशाला में भाजपा की अंदरूनी कलह से कांग्रेस की राह आसान: देवेंद्र सिंह जग्गी का तीखा हमला

Published:

धर्मशाला।

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम चुनावों की आहट के बीच राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह जग्गी ने रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर प्रहार किए।

जग्गी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही भीषण अंदरूनी कलह का सीधा लाभ कांग्रेस को मिलने वाला है। उन्होंने भाजपा के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी दल अपनी हार को सामने देख बौखलाहट में है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

जग्गी ने भाजपा की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक नेता जो पहले कांग्रेस में रहकर पार्टी को कमजोर करने का प्रयास करता था, वह अब भाजपा का हिस्सा बनकर वहां भी वही कार्य कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 'नई युवा टीम' तैयार करने के नाम पर भाजपा के उन निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जिन्होंने दशकों तक पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा। जग्गी ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की यह उपेक्षा भाजपा के लिए चुनाव में भारी पड़ने वाली है, जबकि कांग्रेस एक एकजुट और मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है।

भाजपा में शामिल होने वाले लोगों के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जग्गी ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के शामिल होने का शोर मचाया जा रहा है, उनमें से कोई भी कांग्रेस का प्राथमिक सदस्य नहीं रहा है।

वे सभी पहले से ही भाजपा के समर्थक थे और यह केवल एक राजनीतिक ड्रामा है ताकि जनता में भ्रम फैलाया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव "विकास बनाम भ्रम" के बीच होंगे। जग्गी ने विश्वास जताया कि धर्मशाला की जागरूक जनता भाजपा के इन भ्रामक हथकंडों को सफल नहीं होने देगी और कांग्रेस भारी बहुमत के साथ नगर निगम में जीत दर्ज करेगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें