दीप शर्मा ने संभाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार, एक मंच पर दिखे पार्टी के सभी दिग्गज

दीप शर्मा ने संभाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार, एक मंच पर दिखे पार्टी के सभी दिग्गज
दीप शर्मा ने संभाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार, एक मंच पर दिखे पार्टी के सभी दिग्गज

Published:

नाचन I

नाचन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए रविवार को ऐतिहासिक कामक्षा मंदिर जयदेवी में ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दीप शर्मा ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

लंबे समय के बाद नाचन कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होने के संकेत मिले, जब नरेश चौहान, संजू डोगरा, दामोदर दास, ब्रह्म दास चौहान और जसबीर जैसे दिग्गज नेता एक ही मंच पर नजर आए।

दीप शर्मा के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ भव्य प्रदर्शन किया और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। मंच पर लाल सिंह कौशल और वरिष्ठ नेताओं ने दीप शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए लाल सिंह कौशल ने स्पष्ट किया कि नाचन कांग्रेस में कोई गुटबंदी नहीं है और पार्टी पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही बग्गी में कार्यकर्ताओं के लिए एक विशाल सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जहाँ जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी।

जागृति राणा, नरेश चौहान, किशोरी बालिया और प्रेमलाल गुड्डू ने भी मंच से अपने विचार रखे और संगठन को साथ लेकर चलने पर जोर दिया।

नवनियुक्त अध्यक्ष दीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन का एक नया स्वरूप देखने को मिलेगा। उन्होंने स्वीकार किया कि संगठन में जो कमियां आई हैं, उन पर गहराई से मंथन किया जाएगा।

हमारा मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर को सबसे ज्यादा मजबूत करना है। हम जमीन से जुड़ा ऐसा संगठन तैयार करेंगे जो 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को धूल चटाकर कांग्रेस की फतेह सुनिश्चित करेगा।— दीप शर्मा, अध्यक्ष, नाचन ब्लॉक कांग्रेस

बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, नाचन प्रभारी बलदेव, चिन्त राम शास्त्री, अजय आनंद, जंग बहादुर, केसरी लाल, पंकज चौधरी, बोध राज, फते राम, दीवान शर्मा, सिद्धू राम, हेम सिंह ठाकुर और विमला राव सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में उमड़ी भीड़ ने दीप शर्मा के नेतृत्व में एक सशक्त संदेश दिया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें