मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

नववर्ष पर माता चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 31 लाख से अधिक का चढ़ा नकद चढ़ावा

सार

नववर्ष पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 31 लाख रुपये से अधिक का चढ़ा नकद चढ़ावा

1 मिनट
नववर्ष पर माता चिंतपूर्णी दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 31 लाख से अधिक का चढ़ा नकद चढ़ावा

चिंतपूर्णी : नववर्ष मेले के अवसर पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अपार आस्था देखने को मिली। देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर नववर्ष का स्वागत किया और श्रद्धा स्वरूप रिकॉर्ड नकद चढ़ावा अर्पित किया।

वर्ष के अंतिम दिन और नववर्ष के पहले दिन मंदिर परिसर में दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं।

कड़ाके की ठंड और मौसम की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और विश्वास में कोई कमी नहीं आई। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कटोच ने बताया कि 31 दिसंबर को माता रानी के दरबार में 10,78,699 रुपये जबकि 1 जनवरी को 20,86,567 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ।

इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 31,65,266 रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ाया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने विदेशी मुद्रा भी माता चिंतपूर्णी के चरणों में अर्पित की।

इस खबर के विषय

  • माता चिंतपूर्णी
  • New Year
  • cash offerings
  • devotees
  • Hindu temple
  • religious pilgrimage

इस खबर को शेयर करें