मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला: 'ठेकेदार मित्रों को खुश करने के लिए बना दिए 1000 करोड़ के खाली भवन'

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार ने जनता के पैसे का दुरुपयोग करते हुए केवल अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुँचाने के लिए करोड़ों रुपये की ऐसी इमारतें खड़ी कर दीं, जिनका कोई उपयोग नहीं है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपने कार्यकाल के दौरान लगभग 1000 करोड़ रुपये के भवन केवल इसलिए बनवाए ताकि उनके ठेकेदार मित्र खुश रहें। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार करोड़ों रुपये के ऐसे खाली भवन छोड़कर गई है, जिनके संचालन के लिए उनके पास कोई योजना नहीं थी।

आज हमारी सरकार उन अधूरे पड़े भवनों को बजट देकर पूरा कर रही है ताकि जनता का पैसा बर्बाद न हो।

मंडी के महत्वाकांक्षी शिव धाम प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को भी वर्तमान कांग्रेस सरकार ही पूरा कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार पर भगवान शिव और सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद है। इसी आशीर्वाद और जनसमर्थन से सरकार मजबूती से चल रही है। शिव धाम के लिए वर्तमान सरकार ने पर्याप्त बजट जारी किया है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए केवल सपने देखते रहे और जनता को गुमराह करते रहे। बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का केवल सपना दिखाया गया, धरातल पर कुछ नहीं हुआ।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन संस्थानों की स्थिति दयनीय छोड़ दी गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार पूर्व सरकार की कमियों को दूर कर रही है और विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के बजट उपलब्ध करवाकर धरातल पर उतार रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें