उपायुक्त अपूर्व देवगन सम्मानित, देवी-देवताओं और जनमानस के प्रति समर्पित कार्यशैली की 'सर्व देवता सेवा समिति' ने की सराहना

Published:

मंडी।

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी के सफल आयोजन और देवी-देवताओं के प्रति सराहनीय भूमिका निभाने के लिए सर्व देवता सेवा समिति जिला मंडी की कार्यकारिणी ने आज माननीय उपायुक्त अपूर्व देवगन को विशेष रूप से सम्मानित किया। समिति ने जिलाधीश की कार्यकुशलता और समयबद्ध फैसलों को देव समाज के लिए मील का पत्थर बताया।

सर्व देवता सेवा समिति ने उपायुक्त की उन पहलों को रेखांकित किया, जिनसे वर्षों पुरानी मांगें पूरी हुई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा देवताओं के मंदिरों के पास आधा बीघा भूमि पर सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाया।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को समय सीमा निर्धारित कर मामले तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे कम समय में ही कई भूमि मामले स्वीकृत हो गए। समिति और जनमानस की लंबे समय से मांग थी कि पंजीकृत देवी-देवताओं को पडल मैदान में बैठने के लिए एक गरिमामय और स्थाई स्थान मिले। उपायुक्त ने इसे सुनिश्चित किया, जिसकी सभी कारदारों और श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से सराहना की।

बैठक में देवताओं के कार्यों के अतिरिक्त उपायुक्त के मानवीय पक्ष की भी चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने कहा कि पिछले वर्ष की प्राकृतिक आपदा के दौरान, जब मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध थे, तब जिलाधीश महोदय ने स्वयं पैदल चलकर दुर्गम क्षेत्रों में लोगों तक राहत पहुँचाई। उनकी इस कर्तव्यनिष्ठा ने आम जनमानस में प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा किया।

सम्मान समारोह के दौरान सर्व देवता सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें भीम चंद सरोच (वरिष्ठ उप प्रधान), तीर्थ राज, हुकम चंद, राजू राम, गोविंद ठाकुर (उप प्रधान), दिनेश शर्मा (महासचिव), सुरेंद्र गुलेरिया (सचिव), राजेंद्र गुलेरिया (कोषाध्यक्ष),

घनश्याम ठाकुर, तोलू राम, लेख राज पटियाल, खीमा राम (संगठन सचिव), रेवती राम, डिक पाल शर्मा (मुख्य सलाहकार), इंद्र सिंह, वाले राम, गुलाब ठाकुर, हीरा सिंह, तेज राम, और हरि सिंह आदि शामिल रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें