ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज से बचने को रची खुद की हत्या और गुमशुदगी की झूठी साजिश, CCTV ने खोला राज

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज से बचने को रची खुद की हत्या और गुमशुदगी की झूठी साजिश, CCTV ने खोला राज
ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज से बचने को रची खुद की हत्या और गुमशुदगी की झूठी साजिश, CCTV ने खोला राज

Published:

चम्बा

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला के अंतर्गत डांड पंचायत से एक बेहद हैरान करने वाला और फिल्मी तर्ज पर रचा गया घटनाक्रम सामने आया है। यहाँ ऑनलाइन गेमिंग के चलते लाखों रुपये के कर्ज में डूबे एक 22 वर्षीय युवक ने कर्जदारों और हकीकत से पीछा छुड़ाने के लिए खुद की गुमशुदगी और हत्या की ऐसी झूठी पटकथा लिखी,

जिसने पूरे परिवार, ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को तीन दिनों तक सांसत में डाले रखा। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज ने इस पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया है, जिसके बाद परिजन खुद युवक को लेकर बनीखेत पुलिस चौकी पहुंचे हैं।

चमेरा जलाशय के पास चप्पल और टायर रख रची 'हत्या' की झूठी कहानी

इससे पहले शनिवार को इस मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया था, जब चमेरा जलाशय के पास सड़क किनारे लापता युवक तौफीक की एक चप्पल और उसकी पिकअप गाड़ी का टायर बरामद हुआ था। तौफीक के बड़े भाई शहजाद ने पुलिस को बयान दिया था कि उसका छोटा भाई शुक्रवार शाम करीब 5 बजे किहार से पठानकोट के लिए मुर्गों की डिलीवरी लेने निकला था, जिसके पास करीब 10 लाख रुपये कैश थे।

लापता लोकेशन चौहड़ा जलाशय के पास मिलने और मौके से चप्पल-टायर बरामद होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि किसी ने तौफीक की हत्या कर दी है और साक्ष्य मिटाने के लिए गाड़ी को 100 मीटर पीछे ले जाकर जलाशय में फेंक दिया है। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम भी कर दिया था।

सगे भाई ने ही बस में बिठाकर जिला से किया था बाहर, सीसीटीवी से खुला राज

पुलिस ने जब मामले की परतें खंगालनी शुरू कीं, तो कहानी में एक नाटकीय मोड़ आया। चम्बा पुलिस की जांच और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर साफ हुआ कि तौफीक की न तो हत्या हुई थी और न ही वह किसी हादसे का शिकार हुआ था, बल्कि वह खुद ही बस में बैठकर जिले से बाहर गया था।

हैरानी की बात यह है कि इस पूरी साजिश में तौफीक का बड़ा भाई शहजाद भी शामिल था, जिसने खुद तौफीक को बस में बिठाया था और बाद में पुलिस के सामने अनजान बनकर हत्या की आशंका जताते हुए चप्पल की शिनाख्त की थी।

असल में, तौफीक ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये हार चुका था और उस पर भारी कर्ज था। इसी लेन-देन और देनदारी से बचने के लिए दोनों भाइयों ने मिलकर मौत का यह झूठा नाटक रचा था।

पुलिस कर रही है गहन पूछताछ: एसपी चम्बा

साजिश बेनकाब होने और पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद, रविवार को परिजन खुद तौफीक को लेकर बनीखेत पुलिस चौकी पहुंचे। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि लापता दिखाया गया युवक अब पुलिस की हिरासत में है और सुरक्षित है।

पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस को गुमराह करने, झूठी अफवाह फैलाने और कानून-व्यवस्था को संकट में डालने के आरोप में भाइयों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें