मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

'लोकतंत्र की शक्ति है मतदाता', 16वें जिला स्तरीय मतदाता दिवस पर बोले DC राहुल कुमार

सार

जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज सभागार में 16वें जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

2 मिनट
'लोकतंत्र की शक्ति है मतदाता', 16वें जिला स्तरीय मतदाता दिवस पर बोले DC राहुल कुमार

बिलासपुर: जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज सभागार में 16वें जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

सभागार में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष 25 जनवरी को यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने जोर देकर कहा मतदान केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। इसके माध्यम से ही हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों की निर्भीक भागीदारी में निहित है।

उपायुक्त ने जिले के मतदाता आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि बिलासपुर में समावेशी लोकतंत्र की नींव मजबूत हो रही है। मतदाता श्रेणीकुल संख्या (1 जनवरी 2026 तक)कुल पंजीकृत मतदाता3,36,669पुरुष मतदाता1,68,968महिला मतदाता1,67,695नए मतदाता (इस वर्ष जुड़े)11,331दिव्यांग (PwD) मतदाता4,269सर्विस वोटर3,726

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों को लोकतांत्रिक मर्यादा की शपथ दिलाई। उन्होंने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त मतदान का संकल्प करवाया।

डीसी ने नए युवा मतदाताओं (मोहित, जसवीर, महक और रिया ठाकुर) को उनके EPIC (फोटो पहचान पत्र) सौंपकर उन्हें लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होने की बधाई दी। विभिन्न निर्वाचनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) असमा, सुनीता, मीरा, पूनम, जमुना, लीला और पुष्पा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस खबर के विषय

  • Voter Day
  • Democracy
  • District Level
  • National Voter Day
  • Election Awareness
  • DC राहुल कुमार
  • Voter Strength

इस खबर को शेयर करें