पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर; भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल की गिरफ्तारी पर अड़े

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब सत्ताधारी दल कांग्रेस के कद्दावर नेता और बिलासपुर के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर विधानसभा के बाहर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। बम्बर ठाकुर ने अपनी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बिलासपुर के भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

बम्बर ठाकुर का सीधा आरोप है कि बिलासपुर में माइनिंग माफिया बेखौफ होकर काम कर रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा बिलासपुर में एक कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, जहाँ धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस अवैध खेल में भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल शामिल हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

बम्बर ठाकुर ने केवल खनन ही नहीं, बल्कि प्रदेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि त्रिलोक जमवाल ही कांग्रेस विधायकों को तोड़ने और उनकी सुख-सुविधाओं (हेलीकॉप्टर और होटल) का इंतजाम करने के मुख्य सूत्रधार थे।पुलिस की जांच में मुख्य अभियुक्त पाए जाने के बावजूद अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं

हुई? उन्होंने आरोप लगाया कि डीजीपी ऑफिस के बगल में ही विधायक के भाई उमापति जमवाल को बिठाया गया है, जो जांच को प्रभावित कर रहे हैं।

पूर्व विधायक ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को माफिया द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है, लेकिन हमले की साजिश रचने वाले असली चेहरों तक पुलिस अभी भी नहीं पहुँच पाई है। उन्होंने बिलासपुर के अधिकारियों को 'बेलगाम' करार देते हुए कहा कि वे माफिया के दबाव में काम कर रहे हैं।

बम्बर ठाकुर ने स्पष्ट किया कि वे आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बिलासपुर में डीएफओ (DFO) कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें